Pages

Tuesday, November 22, 2016

   कमला रिट्रीट : 
  लुभावना पर्यटन स्थल
  
       उत्तर प्रदेश की आैद्योगिक राजधानी कानपुर को शानदार-जानदार बनाने में शासकीय व्यवस्थाओं के साथ साथ शहर के उद्योगपतियों का योगदान भी कम नहीं रहा। आैद्योगिक घरानों ने केवल उद्योग ही नहीं लगाये बल्कि पर्यटन स्थल भी विकसित किये। सिंघानिया परिवार ने शहर को 'कमला रिट्रीट" के रूप में शहर को एक शानदार एवं लुभावना मनोरंजन एवं पर्यटन स्थल सौगात के तौर पर दिया। हालांकि इसका नियंत्रण सिंघानिया परिवार के हाथ में ही है फिर भी यह शहर का एक शानदार पर्यटन स्थल है। इसे रिसार्ट भी कहा जा सकता है। इसमें पार्क, लॉन, संग्रहालय, विश्राम कक्ष, सभागार आदि बहुत कुछ है। इस रिसार्ट का मुख्य आकर्षण 'म्युजिकल वॉटर फाउण्टेन" है। मधुर एवं कर्णप्रिय संगीत की धुनों पर जल क्रीड़ा अर्थात जलतरंगों का नृत्य देख कर प्रफुल्लित एवं पुलकित हो उठता है। सही मायने में पिकनिक आनन्द यहां लिया जा सकता है। पर्यटकों के लिए नौकाविहार की व्यवस्था भी यहां है तो स्विमिंग पुल का भी भरपूर लुत्फ उठाया जा सकता है।

तिम तरंगों का बनना देखते ही बनता है। परिसर में एक अतिसमृद्ध संग्रहालय भी है। इस संग्रहालय में प्राचीनकाल के अस्त्र-शस्त्र से लेकर बर्तन आदि का बेहतरीन संग्रह है। यह संग्रहालय ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक कलात्मकता को भी दर्शाता है। यह पर्यटन स्थल सिंघानिया परिवार की निजी सम्पत्ति एवं उसके अधिकार क्षेत्र में है। प्रबंधन की स्वीकृति एवं अनुमति से ही इस पर्यटन स्थल में प्रवेश मिलता है। इसका निर्माण उद्योगपति पदमपत सिंघानिया ने 1960 में कराया था। यह शानदार रिसार्ट चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय परिसर के अंत में हरकोर्ट बटलर प्रौद्योगिक संस्थान (एचबीटीआई) के निकट स्थित है। अतिविशिष्टजन एवं विशिष्टजन के लिए यह एक अति पसंदीदा स्थल के तौर पर है। पर्यटक इस रिसार्ट में स्वप्नलोक महसूस करते हैं। खास दावतें भी यहां आयोजित होती हैं।                                                                                     

No comments:

Post a Comment