Pages

Friday, December 30, 2016

हिन्दुस्तानियों की होली के सामने झुकी ब्रिटानिया हुकूमत 


      होली के इन्द्रधनुषी रंगों के सामने भी ब्रिटानिया हुकूमत को झुकना पड़ा था। जी हां, ब्रिाटानिया हुकूमत को हिन्दुस्तानियों की होली के सामने न केवल झुकना पड़ा बल्कि देश में एक नायाब परम्परा भी पड़ गयी।

       होली के देश भर में अजब-गजब रंग-ढंग दिखते हैं लेकिन कनपुरिया होली के अंंदाज ही निराले हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आैसतन एक सप्ताह तक होली का हुडदंग चलता है। रंग अबीर के छीटों-बौछारों से आठ दिनों तक शहर सराबोर रहता है। अनुराधा नक्षत्र  तक होरिहारों की मस्ती घर-गली, गलियारों से लेकर सड़कों तक दिखती है। उत्तर प्रदेश का कानपुर एक जमाने में एशिया का मैनचेस्टर का खिताब रखता था। आैद्योगिक कल-कारखानों से लेकर लघु उद्योगों से कानपुर आबाद था। मेहनतकश मजदूरों के लिए कानपुर जाना जाता था। देश के कोने-कोने, गांव-गलियारों के मजदूर यहां रोजी रोटी कमाते थे। खास तौर उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल यहीं बसता था। कानपुर का हटिया, नौघड़ा, लाठी मोहाल, राम गंज, शकरपट्टी, दाल मण्डी, नयागंज, जनरलगंज, सिरकी मोहाल व घुमनी मोहाल आदि सहित शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में गरीबों व मजदूरों का आशियाना होता था।      

            मेहनतकश मजदूर दो तीन दिन होली का हुड़दंग करते थे। रंगों से सराबोर रहते थे। यह बात 1942 की है।  अंग्रेज हुक्मरानों को यह सब नागवार गुजरता था। एक  अंग्रेज अफसर ने एक दिन से अधिक होली खेलने पर रोक लगा दी। हुआ यह कि होरिहारे होली खेल रहे थे। उसी दौरान एक घुडसवार अंग्रेज अफसर गुजरा। होली का रंग उस अंग्रेज के उपर पड़ गया।  अंग्रेज अफसर गुस्से खूब लाल पीला हुआ। अंग्रेज अफसर ने एक दिन से अधिक होली खेलने पर रोक लगा दी। अंग्रेज कलक्टर ने इतना सख्त फरमान जारी कि एक दिन से अधिक जो भी होली खेलेगा, उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बस इस सांस्कृतिक गुलामी के खिलाफ शहर के बाशिंदों की फौज व मजदूर सड़कों पर उतर आये। कनपुरिया तेवर तीखे हो चले। शहर के बाशिंदों ने एक स्वर में आवाज बुलंद की कि अब एक दो दिन नहीं बल्कि एक सप्ताह होली खेलेंगे।

          इस एलान के साथ ही हटिया के रज्जन बाबू पार्क में इलाके के बाशिंदों ने तिरंगा झण्डा फहरा दिया। बस क्या था, अंग्रेज हुक्मरान बगावत करने वाले हिन्दुस्तानियों की खोजबीन में छापामारी करने लगे। तिरंगा फहराने वालों में लाला बुद्धू लाल, गुलाब चन्द सेठ, मूलचन्द सेठ, अमरीक सिंह, इकबाल कृष्ण कपूर, शिवनारायण, जागेश्वर त्रिवेदी, विश्वनाथ मेहरोत्रा, हरिमल मेहरोत्रा, रघुवर दयाल भट्ट, किशन शर्मा, कन्हैया लाल गुप्ता व पीताम्बर लाल आदि थे। इस एलान से शहर के बाशिंदे खास तौर से मजदूर खुशी से झूम उठे क्योंकि एक दो दिन के बजाय एक सप्ताह होली खेलने का मौका मिला। अंग्रेजी हुकूमत ने आदेश की अवज्ञा में लाला बुद्धू लाल, गुलाब चन्द सेठ सहित 43 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विरोध में शहर के लोग सड़कों पर उतर आये। चारों ओर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ नारेबाजी होने लगी।

         आंदोलन के उग्र तेवर देख अंग्रेज हुक्मरानों की नींद हराम हो गयी। इस आंदोलन में हिन्दू, मुस्लिम सिख सभी शामिल थे। आंदोलन को देख कर अन्तोगत्वा अंग्रेज हुक्मरानों को झुकना पड़ा। सभी गिरफ्तार रिहा कर दिये गये। जिस दिन रिहाई की गयी, उस दिन अनुराधा नक्षत्र था। ज्योतिष के अनुसार अनुराधा नक्षत्र प्रतिष्ठान व दुकान, कारोबार खोलने के लिए शुभ माना जाता है। आंदोलनकारियों की रिहाई होने के बाद उसी दिन अनुराधा नक्षत्र में दुकानों को खोला गया। होली का रंग खेला गया। हटिया के रज्जन बाबू पार्क से होरिहारों का मेला निकला। एक भैंसा ठेला पर एक पुतला रख कर मेला निकाला गया। रंग खेलते होरिहारों की फौज शहर के विभिन्न सड़कों से होते हुये सरसैया घाट पहंुचे। गंगा में नहा धोकर रंग साफ किया। शाम को उसी स्थान सरसैया घाट पर मेला लगा। होली गंगा मेला की परम्परा आज भी कायम है।

        धीरे-धीरेे होली गंगा मेला का स्वरूप बढ़ता गया। होली के बाद सरसैया घाट पर शाम को भव्य दिव्य मेला लगता है। एक किलोमीटर से अधिक दायरे में लगने वाला होली गंगा मेला एक  भव्य सांस्कृतिक आयाम की शक्ल में दिखता है। होली गंगा मेला में सैकड़ों की तादाद में पाण्डाल लगते हैं। इनमें पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, नगर निगम, बैंक, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, सांस्कृतिक संस्थाओं सहित अनेकानेक प्रकार के पाण्डाल लगते हैं। ठंडई से लेकर पान, लौंग, इलाइची व सौंफ सहित बहुत कुछ इन पाण्डालों में सेवाभाव व  मिलनचार में उपलब्ध रहता है। शहर की राजनीतिक हस्तियां भले देश की शीर्ष सत्ता में हों लेकिन होली गंगा मेला में आना नहीं भूलते। दोपहर से प्रारम्भ होकर होली गंगा मेला देर रात तक चलता रहता है। होली से लेकर अनुराधा नक्षत्र तक शहर रंगों से सराबोर रहता है। हटिया होली गंगा मेला के संयोजक ज्ञानेन्द्र विश्नोई ज्ञानू कहते हैं कि कानपुर का होली गंगा मेला एक परम्परा के साथ ही सांस्कृतिक गुलामी के खिलाफ एक जंग की याद भी है। अब तो होली गंगा मेला एक सांस्कृतिक धरोहर की भांति है। 

                           

'मैजिक" सांइस एण्ड टेक्नालाजी

          बंगाल का 'काला जादू" भले ही मन-मस्तिष्क में कोई संशय पैदा करता हो लेकिन जादू (मैजिक) विज्ञान, तकनीकि व कला एक ऐसा समिश्रण है, जो आपके मन-मस्तिष्क को प्रफुल्लित-रोमांचित कर देता है। विशेषज्ञों की मानें तो जादू सिर्फ आैर सिर्फ एक चातुर्य कला है। इसमें विज्ञान, कला, तकनीकि सहित असंख्य महत्वपूर्ण विधाओं-आयामों का संगमन है क्योंकि खाली हाथ से भभूत (राख) आदि का निकलना कोई चमत्कार नहीं बल्कि वैज्ञानिक प्रयोग हैं।

       विज्ञान एवं तकनीकि के विकास एवं प्रयोगों से ही जादू के नवीनतम आयामों का विस्तार होता है। देश-दुनिया में जादुई करिश्मों की एक लम्बी श्रंखला देखने-सुनने को मिलती है। बात चाहे जहांगीर नामा की हो या फिर मैजिक बुक की हो.... जादुई करिश्मों का कहीं कोई अंत नहीं दिखता। जादू के हिन्दुस्तानी साधकों ने जादू को एक सकारात्मक रंग दिया जिससे समाज में 'हम सुधरेंगे राष्ट्र सुधरेगा...." की रीति-नीति के चिंतन को बल मिलता दिखा। छुटभइये जादूगरों की बात छोड़ दें तो नामचीन जादूगर अपने जादुई करिश्मों से कहीं न कहीं कोई संदेश अवश्य देते हैं जिससे आप सोचने या चिंतन के लिए विवश हो जायेंगे। छुटभइये जादूगरों की बात इस लिए भी छोड़ देनी चाहिए क्योंकि दो वक्त की रोजी-रोटी का जोड़ जुगाड़ उनको इतना वक्त नहीं देता कि वह कुछ नया कर सकें।                जादू की खास दुनिया में देखें तो गोगिया पाशा का नाम सबसे पहले उभर कर सामने आता है क्योंकि गोगिया पाशा ने जादू को एक नया आयाम दिया आैर हिन्दुस्तानी जादू को विदेशों तक ले गये। जादूगर पी सी सरकार जादू को गांव-गली-गलियारों से निकाल कर मंच (स्टेज) तक ले गये। जादूगर के. लाल ने जादू में ग्लैमर के रंग भरे। जिससे जादू आम से लेकर खास लोगों तक पहंुच गया। देश की आजादी के बाद 'मैजिक बुक" में एक नया आयाम जादूगर ओ.पी. शर्मा के नाम से जुड़ा। जादूगर ओ. पी. शर्मा ने चार दशक के जादुई सफर में एक हजार से अधिक आइटमस की श्रंखला पेश की। देश-विदेश में जादूगर ओ. पी. शर्मा ने आम आदमी के दुख दर्द से लेकर सामाजिक व्यवस्थाओं-कुरीतियों की व्यथा-कथा बयां करने से लेकर उन पर तीखे व्यंग्य बाण भी छोड़े। 

जादूगर ओ. पी. शर्मा अपने जादुई पिटारे को लेकर मारीशस, दुबई, इंग्लैण्ड, जापान, अमेरिका व नेपाल सहित कई देशों में जा चुके हैं। विदेशों में उनके एक हजार से अधिक शो हो चुके हैं। विशेषज्ञों की मानें तो जादूगर पी सी सरकार ने जादू के 23000 शो करने का एक रिकार्ड बनाया था लेकिन जादूगर ओ पी शर्मा इस रिकार्ड से कहीं आगे निकल चुके हैं। जादूगर ओ. पी. शर्मा   देश विदेश में अब तक करीब 35000 शो कर चुके हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चण्डीगढ़, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, आसाम, नागालैण्ड, उत्तराचंल, गुजरात, महराष्ट्र, गोवा, आन्ध्र प्रदेश, केरल व तमिलनाडु सहित देश के तमाम राज्यों में उनके जादुई शो हो चुके हैं। विशेषज्ञों की मानें तो जादूगरों की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका हैं क्योंकि जादुई करिश्मों से वह संदेश देने की कोशिश करते हैं। 

         जादूगर ओ. पी. शर्मा के जादुई पिटारे में कन्या भ्रूण हत्या, अशिक्षा, अंधविश्वास, दहेज उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, प्रकृति रक्षा, परिवार नियोजन, नशाखोरी, लालच, एड्स आदि को रेखांकित करने वाली सामाजिक कुरीतियां शामिल हैं। कन्या भ्रुण हत्या में जादूगर दिखाते हैं कि किस प्रकार गर्भ में बालिकाओं की हत्या की जा रही है। दहेज उत्पीड़न को देखते हुए कोई नहीं चाहता कि उसके घर बालिका जन्मे। परिणाम देश में बालक-बालिका के जन्म का अनुपात या संतुलन बिगड़ रहा है। जादू का यह रंग कहीं न कहीं समाज को चिंतन के लिए विवश करता है। जादू के पिटारा से भ्रष्टाचार का राक्षस निकलता है। भ्रष्टाचार के राक्षस को राजनीति पालसी पोसती है लेकिन जब राष्ट्र जागृत होता है तो सभी का पतन हो जाता है। 

       सांइस एण्ड टेक्नालाजी का ही कमाल है कि स्क्रीन से निकल कर कलाकार बाहर शो में आ जाता है। नामचीन जादूगर ओ.पी. शर्मा कहते हैं कि जादू को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। जिस प्रकार दादी-नानी की कहानियां बच्चों को सकारात्मक संदेश देती हैं, उसी तरह से जादू से बच्चों को संस्कार व राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया जाना चाहिए क्योंकि बच्चे ही कल का भविष्य हैं। जादूगर ओ. पी. शर्मा व उनके बेटे सत्य प्रकाश शर्मा (जूनियर ओ. पी. शर्मा ) सयंुक्त रूप से जादुई शो दिखाते हैं। जादूगर ओ. पी. शर्मा की मानें तो जादू कोई करिश्मा नहीं बल्कि साइंस एण्ड टेक्नॉलाजी एवं कला का एक ऐसा समिश्रण है जिससे दर्शक रोमांचित हो जाते हैं। चिता में बैठ कर खुद को जला लेना, रेलवे लाइन में खुद को बांध लेना आैर ट्रेन का उपर से गुजर जाना, आरा से युवक-युवती को काट देना, हवा में गायब कर देना, .... आदि आदि सब सांइस एण्ड टेक्नालाजी की उपलब्धियां हैं।

          विशेषज्ञों की मानें तो आंख से देखने की स्पीड से कहीं अधिक तेज स्पीड में जादूगर को अपना काम करना होता है। एक तरह से कहा जाये कि जादू चातुर्य कला है तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। हालांकि जादू शो का संचालन एक इण्डस्ट्री की तरह खर्चीला है क्योंकि शो के उपकरण जुटाना आर्थिक संसाधन के बिना आसान नहीं है। हालांकि इस इण्डस्ट्री में जादू के शौकिया लोग कम ही आना चाहते है क्योंकि इसमें रिटर्न भी इतना आसान नहीं है। जादूगर ओ. पी. शर्मा की मानें तो जादू का शो संचालित करने के लिए एक उद्योग की तरह काम करना होता है। जादूगर ओ. पी. शर्मा के जादुई शो में दस इंजीनियर्स की भूमिका रहती है। उनकी इस टीम में दस इंजीनियर्स के अलावा चार्टेड एकाउण्टेण्ट, वकील, मैनेजर, कम्प्यूटर इंजीनियर, टेक्नीशियन सहित करीब दौ सौ लोगों की लम्बी चौड़ी फौज होती है। सभी की अपनी जिम्मेदारियांं होती हैं। बताते हैं कि इनमें से 70 से 75 सहयोगियों की भूमिका मंच पर होती है जबकि अन्य सहयोगियों की भूमिका मंच से परे होती है।   

        विशेषज्ञों की मानें तो जादू में पशु-पक्षियों की भूमिका का विशेष ख्याल रखा जाता है क्योंकि पशु-पक्षी भी कहीं न कहीं मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालते हैं। पशु-पक्षियों को जादू में भूमिका को ध्यान में रख कर विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। संगीत की स्वरलहरियों को सुन कर पशु-पक्षी अपनी भूमिका को समझ लेते हैं। इसी के साथ ही वह अपनी सक्रियता को जारी रखते हैं। जूनियर ओ.पी. शर्मा (सत्य प्रकाश शर्मा ) की मानें तो शिक्षाप्रद जादुई चमत्कारों से समाज में सकारात्मक सोच का बदलाव लाया जा सकता है। जादू हंसी-ठहाका, रोमांच, रहस्य, चिंतन-मनन व संदेश आदि सभी कुछ देता है। जहांगीर नामा में इण्डियन रोप ट्रिक का उल्लेख मिलता है। जिसमें जादूगर रस्सी पर चढ़ कर गायब हो जाता है लेकिन आज सांइस एण्ड टेक्नालाजी इससे कहीं आगे निकल चुका है। साइंस एण्ड टेक्नालाजी का उपयोग जादू में संदेशपरक होने से समाज में कुछ-न-कुछ कहीं न कहीं बदलाव अवश्य आयेगा। 

                          

Friday, December 23, 2016

सिद्धेश्वर मंदिर : हर मनोकामना पूर्ण

  
       स्वाधीनता आंदोलन की बात हो या धर्म-आध्यात्म का प्रसंग हो, कानपुर का अपना एक अलग ही अंदाज रहा। कानपुुर को छोटी काशी कहा जाये या क्रांतिकारियों की रणभूमि कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी।

         गंगा तट पर बसे आैद्योगिक शहर कानपुर का कोई सानी नहीं दिखता। शहर के पूर्वी इलाका जाजमऊ शिव स्थान के तौर पर अपनी पहचान रखता है। जाजमऊ का शिव स्थान 'सिद्धेश्वर मंदिर" से ख्याति प्राप्त है। इसे कानपुर का 'स्वर्ण मंदिर" कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी क्योंकि चाहे शिखर के कलश हों या शिवलिंग या फिर अरघा, सभी रजत से लेकर स्वर्ण जड़ित है। कोई यह नहीं बता सकता कि इस स्वर्ण मंदिर में कितनी तादाद में स्वर्ण एवं रजत का उपयोग किया गया है लेकिन इतना अवश्य है कि स्वर्ण एवं रजत आभा का अपना एक अलग ही आलोक है। 

              किवदंती है कि भगवान शिव यहां स्वयं विराजमान हैं। पुरातनकाल में जाजमऊ में राजा जयाद का राज्य था। राजा जयाद धार्मिक पृवत्ति के थे लिहाजा सिद्धनाथ दरबार की स्थापना उनके शासनकाल में ही हुयी। किवदंती है कि राजा जयाद भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। राजा जयाद ने शिव की घोर उपासना-तपस्या की जिस पर भगवान शिव प्रसन्न हुये आैर प्रकट होकर वरदान मांगने को कहा। राजा जयाद अतिप्रसन्न थे। राजा ने वरदान मांगा कि आप जाजमऊ में ही बस जाइए। भगवान शिव ने कहा कि सौ यज्ञ पूर्ण करो। इच्छा की पूर्ति होगी। राजा ने 99 यज्ञ पूर्ण कर लिये लेकिन 100 यज्ञ में इन्द्रदेव ने विघ्न डाल दिया जिससे सौ यज्ञ पूर्ण नहीं हो सके। समयकाल गुजरने के साथ ही स्थितियां भी बदलती गयीं। राजा जयाद गौशाला की एक ही गाय के दुग्ध का सेवन करते थे। खास बात यह थी कि इस गाय के पांच थन थे। यह गाय जाजमऊ टीला पर दुग्धदान करती थी। गुप्तचरों से जानकारी मिली तो राजा को कौतुहल हुआ। 
      

          दुग्धदान वाले स्थल की खोदाई करायी गयी तो उसमें भगवान शिव का शिवलिंग प्राक्ट्य हुआ। उसी स्थान पर सिद्धेश्वर मंदिर है। शिवलिंग के प्राक्ट्य के बाद राजा जयाद ने शिव मंदिर का निर्माण कराया। कहावत है कि भगवान शिव स्वयं यहां विराजमान हैं। जाजमऊ हिन्दू-मुस्लिम मिली जुली आबादी वाला क्षेत्र है। मुस्लिम आबादी करीब अस्सी प्रतिशत है जबकि हिन्दू आबादी करीब बीस प्रतिशत है। इस इलाके में कभी भी साम्प्रदायिक दंगे नहीं हुये। यह स्थान क्रांतिकारियों का रणनीतिक स्थल भी रहा। क्रांतिकारियों की रणनीति इस स्थान पर भी बनती रही। श्रावण मास में सिद्धेश्वर के दर्शन-पूजन-अर्चन के लिए बड़ी संख्या श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि श्रद्धालुओं को यहां इक्षित वरदान की प्राप्ति होती है।     


Thursday, December 22, 2016

जरीब चौकी : आैद्योगिक हलचल तो रिहायश भी 

  
       उत्तर प्रदेश की आैद्योगिक राजधानी कानपुर का कोना-कोना अपनी अलग एवं खास पहचान रखता है। चाहे वह मंदिर श्रंखला के तौर पर हो या कारोबारी इलाके शक्ल में हो। 

खास बात यह दिल्ली हावड़ा के मुख्य मार्ग पर परिवहन की व्यवस्थायें भले ही कमजोर हों लेकिन एक शहर से दूसरे शहर को जोड़ने के संसाधन-आधारभूत ढ़ाचा में कहीं कोई कमी नहीं। इस शहर के मध्य से ग्रांड ट्रंक रोड (जी. टी. रोड) गुजरता है तो वहीं कालपी रोड भी यहां से होकर निकलता है। शहर में इन दोनों मुख्य मार्गों का संगम स्थल भी है। इस स्थान को जरीब चौकी चौराहा के तौर पर जाना जाता है। जरीब चौकी चौराहा पर जी टी रोड व कालपी रोड़ एक दूसरे को क्रास करते हैं। जरीब चौकी शहर का खास इलाका माना-पहचाना जाता है। जरीब चौकी खास तौर से एक अतिमिश्रित इलाका है। इस क्षेत्र में गरीब के झोपडे़ हैं तो वहीं शहर के धनाढ्य वर्ग रिहायश भी है। सस्ते एवं अच्छे भोजनालय हैं तो वहीं कारोबार क्षेत्र भी है। 

            आैद्योगिक क्षेत्र भी यहां खास है। जरीब चौकी का नाम भले ही चौकी अर्थात चौक या फिर चौराहा हो, वस्तुत इस स्थान से शहर के विभिन्न इलाकों को जोड़ने वाले पांच मुख्य मार्ग निकलते हैं। जरीब चौकी से पूर्व दिशा की ओर जाने वाला जी. टी. रोड फतेहपुर, इलाहाबाद होते हुये हावड़ा को चला जाता है। इस मुख्य मार्ग पर आैद्योगिक इकाइयों के साथ ही अब आलीशान शोरुम्स शोभा बढ़ा रहे हैं। कभी इस इलाके में सिंह इंजीनियरिंग्स सहित कई नामचीन इकाईयां आबाद थीं। इसके ठीक बगल से पूर्व दिशा में कालपी रोड गुजरती है। यह सड़क सीधे कानपुर सेंट्रल  रेलवे स्टेशन (घंटाघर) से जोड़ती है। बॉलीवुड के मजे लेने हों तो संगीत सिनेमा हाल है तो वहीं खान-पान के लईया-पट्टी-गजक सहित बहुत कुछ मिलेगा। अलमारी की खरीद करनी हो या सोफा लेना हो, बहुत बड़ा मार्केट मिलेगा। 

             इसके उत्तर दिशा में पी. रोड है। पी. रोड सीसामऊ बाजार, गांधी नगर एवं रामबाग सहित कई इलाकों को जोड़ता है। सीसामऊ बाजार सस्ता व गुणवत्तापरक कपड़ा के लिए खास तौर से विख्र्यात है। यह रिहायशी व व्यापारिक मिला-जुला इलाका है। पश्चिम दिशा की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग जी. टी रोड है। यह मुख्य मार्ग गुमटी नम्बर पांच से रावतपुर होते हुये कल्याणपुर आदि इलाकों को जोड़ता है। इस सड़क पर टिम्बर के कारखाने हैं तो वहीं मोटर पार्टस सहित टायर-ट्यूब की बड़ी दुकाने हैं।

गुमटी गुरुद्वारा भी इसी सड़क पर है। ह्मदय रोग संस्थान सहित कई चिकित्सा संस्थान भी इसी मार्ग पर हैं। जरीब चौकी से पश्चिम की ओर जाने वाले कालपी रोड पर शहर का एक बड़ा आैद्यंोगिक आस्थान है। कालपी रोड आैद्योगिक आस्थान में आैद्योगिक क्रियाकलाप के अलावा कल-कारखानों के साथ साथ ट्रक-मोटर्स के सुधार-मरम्मत का कार्य भी होता है। जरीब चौकी चौराहा पर एक छोटा किन्तु सुन्दर पार्क है। इसकी देखरेख नगर निगम के अधीनस्थ है। इस पार्क में महाराणा प्रताप की घोडे पर सवार प्रतिमा स्थापित है। यह शहर का अतिव्यस्तम एवं भीड़भाड़ वाला इलाका है।  

Wednesday, December 21, 2016

पेशवा की विरासत : बनखण्डेश्वर महादेव मंदिर

  
       आस्था, विश्वास एंव श्रद्धा के स्थल भी स्वाधीनता आंदोलन में क्रांतिकारियों के केन्द्र बने थे। सामान्यत: धर्म स्थल या पूजा-पाठ के स्थल पूजन-अर्चन तक ही सीमित रहते हैं लेकिन ऐसा नहीं। बिठूर स्थित भगवान शिव का मंदिर बनखण्डेश्वर महादेव का मंदिर आस्था, विश्वास एवं श्रद्धा के साथ साथ क्रांतिकारियों का केन्द्र भी था। बिठूर स्थित बनखण्डेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना भी क्रांतिकारियों ने की थी। श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास के इस केन्द्र को पेशवा की विरासत कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। किवदंतियों की मानें तो बाजीराव पेशवा एक बार बिठूर आ रहे थे। मंधना के पास जंगल में रात हो गयी तो पेशवा ने जंगल में ही डेरा डाल दिया। सुबह पेशवा की नींद खुली तो देखा टीले पर एक गाय खड़ी है। 

गाय टीले पर दुग्धदान कर रही है। टीला बेल के पत्तों से ढ़का था। बाजीराव पेशवा को यह सब देख कर आश्चर्य हुआ। पेशवा ने टीला स्थल को कौतुहलवश खोदवाया तो शिवलिंग का प्राक्ट्य हुआ। विधि-विधान से शिवलिंग की स्थापना की गयी। बाजीराव पेशवा ने लक्ष्मीबाई का कर्णछेदन भी इसी स्थान पर कराया था। हर्ष-खुशी में बाजीराव पेशवा ने जयपुर से अन्य शिवलिंग मंगा कर उसी स्थान पर स्थापित कराया था। चूंकि यह वन क्षेत्र था लिहाजा ग्रामीणों के बीच 'बनखण्डेश्वर महादेव" की ख्याति हुयी। अब इस धर्म स्थल को बनखण्डेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है।

 उसी काल से इस स्थल पर दो शिवलिंग स्थापित हैं। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पेशवा की लड़ाई की रणनीति भी इसी स्थल पर बनती थी। बाजीराव पेशवा ने तात्याटोपे के साथ मिल कर इसी स्थान पर मैस्कर घाट पर हमले की रणनीति बनायी थी। बताते हैं कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हमला बोलने से पहले पेशवा बनखण्डेश्वर महादेव के दर्शन करने अवश्य जाते थे। मंदिर में माथा टेकने के बाद ही लड़ाई-सघर्ष के लिए आगे बढ़ते थे। यही वह स्थान है, जहां बाजीराव पेशवा ने तात्याटोपे को अपना सिपहसलार बनाया था। भेंट स्वरुप तात्या को टोपी दी थी। इसी के बाद तात्या का नाम टोपे पड़ गया। स्वाधीनता आंदोलन की अधिसंख्य रणनीति इसी स्थान पर बनती थी। आस्था है कि बेल पत्र पर अपनी मनौती लिख कर बनखण्डेश्वर महादेव को अर्पित करने से इच्छित मनोकामना की पूर्ति होती है। शहर से करीब बीस किलोमीटर दूर स्थित इस मंदिर की मान्यता यह भी है कि श्रावण मास में एक सौ एक बेल पत्र बनखण्डेश्वर महादेव को अर्पित करने से मनोकामना पूर्ण होती है। 

ब्रिटिश हुकूमत व स्वाधीनता आंदोलन की जंग में ब्रिाटिश हुकूमत को सतना में पेशवा का खजाना नहीं मिला तो ब्रिटिश हुकूमत खिसिया गयी। ब्रिाटिश हुकूमत को पता चला कि पेशवा ने अपना खजाना बिठूर-मंधना स्थित मंदिर में छिपा रखा है। खजाना हासिल करने के लिए ब्रिाटिश हुकूमत ने मंदिर में हमला बोल दिया लेकिन ब्रिाटिश सैनिकों को उल्टे पांव भागना पड़ा क्योंकि सांप-बिच्छू एवं मधुमक्खियों ने सैनिकों पर हमला बोल दिया था। बताते हैं कि भगवान शिव के इस स्वरुप अर्थात बनखण्डेश्वर महादेव मंदिर की रक्षा-सुरक्षा आज भी सांप-बिच्छू व मधुमक्खियां करते हैं। खास बात यह है कि बनखण्डेश्वर महादेव की तीन प्रहर पूजन-अर्चन किया जाता है। खास तौर से श्रावण मास में भव्यता अलग ही रहती है। बाजीराव पेशवा ने बनखण्डेश्वर महादेव के पूजन-अर्चन के लिए बिठूर के एक ब्रााह्मण को रखा था। उसी परिवार का ब्रााह्मण अभी पूजन-अर्चन करता-कराता है। श्रावण मास में इसी क्षेत्र में भव्य-दिव्य मेला लगता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु-भक्त दर्शन-पूजन एवं मनौती के लिए आते हैं। 

Tuesday, December 20, 2016

एल्गिन मिल्स : डेढ़ सौ वर्ष का सफर पूरा

  
       'आवश्यकता" न हो तो कुछ भी न हो। या यूं कहें कि आवश्यकता ही अविष्कार की जननी होती है। उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर यूं ही 'एशिया का मैनचेस्टर" नहीं बना। कुछ आवश्यकता ही थी कि ब्रिाटिश हुक्मरानों को कानपुर को आैद्योगिक राजधानी के तौर पर विकसित करना पड़ा। शहर का विकास होने से आवश्यकतायें भी बढ़ने लगीं।  

कानपुर का एल्गिन मिल शायद शहर का पहला बड़ा मिल बना। विशेषज्ञों की मानें तो कपास से वस्त्र उत्पादन करने वाला एल्गिन मिल शहर का पहला मिल था। अब तो यह मिल स्थापना के एक सौ पचास वर्ष अर्थात वर्षगांठ मना चुका है। इस मिल की स्थापना 1864 में एल्गिन मिल्स के तौर पर की गयी थी। एल्गिन मिल्स ब्रिाटिश इण्डिया कारपोरेशन की सहायक कम्पनी के तौर पर स्थापित हुयी थी। स्थापना से अब तक डेढ़ सौ वर्ष से भी अधिक समय में एल्गिन मिल्स ने असंख्य उतार-चढ़ाव देखे। श्रमिक संघर्ष भी दिखा तो वहीं एल्गिन मिल्स में उत्पादन को पुन: चालू करने की तमाम कोशिशें भी हुयीं। डेढ़ सौ वर्ष के इस सफर में जहां एक ओर मिल ने हजारों रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये तो वहीं इस मिल का वस्त्र उत्पाद देश-विदेश तक पहंुचता रहा।


 विशेषज्ञों की मानें तो देश की स्वाधीनता से पहले ब्रिाटिश सैनिकों को कपड़ा व अन्य उपयोग की आवश्यकताओं की उपलब्धता को ध्यान रख कर मिल की स्थापना की गयी। कपास से विभिन्न प्रकार के कपड़ों का उत्पादन किया जाता था। ब्रिाटिश सैनिकों की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ कपड़ा उत्पाद देश एवं विदेशों को भेजा जाता था। यह कहा जाये कि पूर्वांचल सहित आसपास के इलाकों के लोगों को रोजगार भी मिला। शनै: शनै: मिल बीमार होने लगी। मिल का पुनरुद्धार करने की कोशिशें भी हुयीं। आैद्योगिक एवं वित्तीय पुर्ननिर्माण बोर्ड ने वित्तीय सहायता के तौर पर 193 करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया गया जिससे मशीनरी का बदलाव एवं श्रमिकों का बकाया वेतन भुगतान किया जा सके। बोर्ड ने प्रस्ताव पारित कर एक बार फिर करघों को बेंच कर 15 करोड़ की धनराशि जुटायी गयी। कुछ समय मिल चलने के बाद एक बार फिर स्पीड ब्रोकर आ गया। इसके बाद केन्द्रीय आर्थिक सहायता का दौर निरन्तर जारी रहा। पार्वती बागला रोड स्थित इस मिल से ताल्लुक रखने वाली अरबों की सम्पत्तियां अभी भी हैं।  


Monday, December 19, 2016

वीआईपी रोड : शहर की अतिविशिष्ट झलक

  
       कानपुर शहर की शान 'वीआईपी" रोड। वीआईपी रोड शहर की शान हो भी क्यों नहीं। शासन-सत्ता के गलियारों की कोई विशिष्ट हस्ती को शहर से गुजरना हो या घनी आबादी को छोड़ कर शहर क्रास करना हो या फिर शहर के अतिविशिष्ट रिहायशी इलाको को एक दृष्टि अवलोकित करना हो तो इस वीआईपी रोड से गुजरना पड़ेगा। हालांकि शहर को क्रास करने के लिए अब तो हाईवे उपलब्ध है लेकिन वीआईपी रोड भी एक आसान, साफ-सुथरा व सुगम यातायात का एक विकल्प है।

वीआईपी रोड शहर को ग्रांड ट्रंक रोड (जीटी रोड) से जोड़ता है तो वहीं शहर का एक अंदाज भी इस सड़क से गुजरने पर दिख जाता है। मॉल रोड से प्रारम्भ होकर कम्पनी बाग चौराहा तक जाने वाले वीआईपी रोड करीब छह किलो लम्बा सफर है। यूं कहा जाये कि वीआईपी रोड शहर की धड़कन है तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। इस वीआईपी रोड को पार्वती बागला रोड के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि यह रोड मॉल रोड से प्रारम्भ होकर कम्पनी बाग होते हुये रावतपुर को जोड़ता है। मॉल रोड से इस रोड पर प्रवेश करते ही शासकीय अफसरों के दफ्तरों से लेकर उनके शानदार-आलीशान आशियानों की एक श्रंखला प्रारम्भ होती है। आलीशान आशियानों की यह श्रंखला कम्पनी बाग दिखती है। इसी रोड पर कचहरी (कलेक्ट्रेट) है तो उसके ठीक सामने जिला कारागार है। पुलिस लाइन भी इसी इलाके में है। पुुलिस लाइन के ठीक चंद कदम के बाद गोरा कब्रिास्तान है। इस कब्रिास्तान को पुर्तगाली कारीगरों ने अपने हुनर से तराशा था। वस्तुत: यह ब्रिाटिश सैनिकों का कब्रागाह है। इसी रोड पर क्रिकेट प्रेमियों का विशाल खेलमैदान 'ग्रीनपार्क" है।


उत्तर प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज भी इसी इलाके में दृश्यावलोकित होता है। शहर के शानदार प्रेक्षागृह में शुमार मर्चेन्ट्स चेम्बर भी इसी रोड है। वस्तुत: इसे नाट्य हलचल का केन्द्र कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से भी यह स्थान शहर में अव्वल है। निजी नर्सिंग होम्स के अलावा जार्जिया मैकरॉबर्ट मेमोरियल अस्पताल की सेवायें भी इसी क्षेत्र में उपलब्ध होती है। एल्गिन मिल्स भी इस रोड की शान है। एल्गिन मिल्स शायद शहर की पहली कपास मिल है। इसी स्थान पर उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान है। संस्थान से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में छात्र तकनीकि ज्ञानार्जन कर निकलते हैं। खास बात यह कि शहर के अधिसंख्य बाशिंदों की अंतिम यात्रा इस मार्ग से ही पूूर्ण होती है क्योंकि चाहे भगवतदास श्मशान घाट जाना हो या फिर भैंरोंघाट श्मशान घाट, इस वीआईपी रोड से ही गुजरना होता है। हालांकि यह दोनों ही श्मशान घाट गंगा तट पर हैं लेकिन श्मशान घाट की सड़कों का जुड़ाव वीआईपी रोड से है।